{"_id":"5b8d980742c79210bb58bbd8","slug":"71536006151-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान और मकान से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान और मकान से चोरी
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/चौबेपुर। चौक और चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान और एक मकान में चोरी का मामला सोमवार को सामने आया। सूचना पाकर पहुंची इलाकाई थाने की पुलिस मौका मुआयना तक ही सीमित रही।
चेतगंज निवासी शरद जायसवाल का चौक थाना अंतर्गत राजादरवाजा में जनरल स्टोर है। मकान मालिक से उनका मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। शरद ने चौक थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि मकान मालिक ने दुकान की छत तुड़वा दी और नगदी सहित अन्य सामान गायब करा दिया। वहीं, मकान मालिक ने ऐसी बात से इंकार किया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर चौक मौके पर पहुंचे और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के विरोध में शरद के जनरल स्टोर के आसपास की दुकानें बंद रहीं। दुकानदारों ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की। उधर, चौबेपुर थाना अंतर्गत लटौनी गांव में बदामी सिंह के घर में घुसे चोर आलमारी का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण चुरा ले गए।