{"_id":"5b8d97fd42c7924651655f42","slug":"71536006141-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों की पिटाई कर बाइक की क्षतिग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों की पिटाई कर बाइक की क्षतिग्रस्त
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। फूलपुर थाना अंतर्गत गोढ़िया गांव स्थित साइकिल मिस्त्री मोहम्मद अनीस के दुकान पर सोमवार को मारपीट कर रहे मनबढ़ युवकों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। इसके बाद उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे इंस्पेक्टर फूलपुर बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
गोढ़िया निवासी प्रभुपाल और कृपा के बीच विवाद हुआ था। बताया जाता है कि मोेहम्मद अनीस ने बीचबचाव कर विवाद शांत करा दिया था। इससे नाराज होकर पड़ोसी गांव के कुछ मनबढ़ मोहम्मद अनीस की दुकान पर पहुंचे और लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिए। मोहम्मद अनीस का शोर सुन कर ग्रामीण भाग कर मौके पर आए और मनबढ़ों को घेर कर जमकर पीटा। पिटाई में घायल हुए मोहम्मद अनीस को पिंडरा स्थित पीएचसी पर भर्ती कराया गया है और उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फूलपुर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।