फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   किशोर की गोली मारकर हत्या

किशोर की गोली मारकर हत्या

Thu, 03 Aug 2017 01:02 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
किशोर की गोली मारकर हत्या
गोली मारकर किशोर की हत्या, शव तालाब में मिला
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर पट्टी गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बरसठी। रामपुर थाना के जमालापुर पट्टी गांव में बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने किशोर को गोली मारकर उसे तालाब में फेंक दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के लोग भी नहीं बता पा रहे हैं कि किशोर की किसने और क्यों हत्या की है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। गोली किशोर की कनपटी पर लगी है।

जमालापुर पट्टी गांव निवासी राकेश सिंह का बेटा शिवम सिंह (17) सेन्ट जेवियर्स इण्टर कालेज में इण्टर मीडिएट का छात्र था। शिवम सुबह करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकला था। आठ बजे तक वह वापस घर नहीं आया तो परिवारीजनों को चिंता हुई। उसकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल सका। दोपहर करीब दो बजे घर से 50 मीटर दूर स्थित पोखरे में किसी को किशोर का सिर दिखा तो उसने शोर मचाया। परिवार और गांव के लोग आ गए। किशोर को तालाब से बाहर निकाला गया तो देखा गया तो उसकी कनपटी के पास गोली लगने के निशान थे। उसके मुंह से पानी तेजी के साथ बाहर आने लगा। परिवारीजन जिन्दा समझकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालापुर ले गए। वहां कोई डाक्टर नहंीं मिला तो किशोर को लेकर वाराणसी चले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर मिलते ही किशोर के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की मां और घर की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव भी पहुंचे। परिवार के लोग यह नहीं बता पा रहे कि अखिर कौन और किस लिए शिवम की हत्या कर सकता है। उनकी किसी से दुशमनी भी नहीं है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। सीओ रामभुवन का कहना है कि अभीतक परिवार के लोगों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल अपने स्तर से कर रही है। तहरीर मिली तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed