फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक घायल

बीएचयू में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक घायल

Tue, 04 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक घायल
वाराणसी। बीएचयू में रविवार को जन्माष्टमी उत्सव के बाद राजाराम हॉस्टल के छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। देर रात हुई घटना में एक छात्र के सिर में चोट आई और उसे घायलावस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन छात्रों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि का मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रों ने एक दूसरे पर बाहरी छात्रों को बुलाने का आरोप लगाया है। उधर सोमवार को देर शाम चीफ प्रॉक्टर ने हॉस्टल से जुड़े अधिकारियों को बाहरी छात्रों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में रविवार की रात को जन्माष्टमी उत्सव पर मामूली बात को लेकर हुई मारपीट से आधे घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा। घटना में छात्र शशांक शेखर का सिर फट गया और उसका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। राजाराम हॉस्टल में रहने वाले के छात्र शशांक शेखर की तहरीर पर लंका पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि शशांक की तहरीर पर छह नामजद (शिखर श्रीवास्तव, रुपेश तिवारी, प्रियांशु, आलोक कुमार, स्वप्निल शुक्ला समेत छह)और 20 अज्ञात पर जानलेवा हमला, बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed