फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दोहरे हत्याकांड में पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड में पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 04 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड में पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार
वाराणसी। मिल्कोपुर गांव में विस्फोटक पदार्थ से की गई व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या के मामले में नामजद आरोपी लखरांव गौराकला के मुन्नीलाल यादव व उसके बेटे सोनू और चौक के ठठेरी बाजार के सराफा करोबारी किरनचंद वर्मा को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा गया। पिता-पुत्र की हत्या जमीन विवाद की रंजिश में की गई और इसके लिए किरनचंद ने अपने फार्म हाउस की देखरेख करने वाले मुन्नीलाल व सोनू को सड़क किनारे की दो बीघा जमीन देने का लालच दिया था। सोनू के घर से कॉपर का तार, बैटरी, इलेक्ट्रिक फ्यूज, मुन्नीलाल की साइकिल और वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल बरामद किए गए।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। किरनचंद के परिवार के तीन अन्य नामजद सराफा कारोबारी प्रतीक वर्मा, विपिन चंद वर्मा और विनोद चंद वर्मा की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। वारदात के मास्टर माइंड सोनू को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए चौबेपुर पुलिस की ओर से अदालत में आवेदन दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन

28 अगस्त की आधी रात बाद घर पर सोए मिल्कोपुर निवासी खली-चूनी व्यापारी लालजी यादव और उनके बेटे अजय की विस्फोटक पदार्थ से धमाका कर हत्या की गई थी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए एसपी ग्रामीण अमित कुमार और एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के नेतृत्व में नौ टीम गठित की गई। वादी श्यामजी और ग्रामीणों ने बताया कि लालजी के घर के पीछे वर्मा परिवार का 10 बीघा का फार्म हाउस है और इसकी देखरेख मुन्नीलाल करता था। लालजी की 10 फुट जमीन पर किरनचंद ने कब्जा कर लिया था। इसी तरह से अन्य लोगों की एक बीघा जमीन पर किरनचंद का कब्जा था और इस लड़ाई का नेतृत्व लालजी कर रहे थे। इस जमीन पर कब्जा छोड़ने से किरनचंद की जमीन की ओेर जाने वाला रास्ता संकरा हो जाता और प्लाट का नक्शा बिगड़ जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरनचंद ने मुन्नीलाल और अजय को लालच दिया कि अगर वे रास्ते से लालजी को हटा दें तो सड़क किनारे की दो बीघा जमीन उन्हें दे देगा। मैकेनिकल ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण सोनू ने मिर्जापुर में पत्थर खदान में काम करने वाले दोस्त से तीन डेटोनेटर फ्यूज लिया। 23 अगस्त की आधी रात बाद किरनचंद के फार्म हाउस में उसका ट्रायल किया गया और सब कुछ सही रहने पर पिता-पुत्र ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी ने कहा कि तीनों आरोपियों को सर्विलांस, साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर जेल भेजा जा रहा है। अन्य तीन नामजद की भूमिका की जांच जारी है। साक्ष्य मिलते ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed