{"_id":"5984b0fc4f1c1bf6108b45e1","slug":"61501868284-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोरावल से खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोरावल से खबर
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (घोरावल)। मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने-नहीं खरीदने को लेकर संचालकों के गुट आपस में भिड़ गए। इसमें दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भरती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार घोरावल कस्बा के अस्पताल मार्ग पर कई मेडिकल स्टोर और पैथालाजी सेंटर हैं। शुक्रवार की शाम एक मरीज एक पैथालाजी में एक्स रे कराने पहुंचा। एक्स-रे के बाद जब वह दवा की पर्ची लेकर दवा खरीदने निकला तो उसके साथ का युवक दिनेश उसे लेकर उक्त पैथालाजी के सामने के मेडिकल स्टोर में चला गया। यह बात पैथालाजी के संचालक व उसके पड़ोसी मेडिकल स्टोर संचालक को नागवार लगी। उसने दिनेश को पीट दिया। इसके करीब घंटे भर बाद इसी बात को लेकर पैथालाजी सेंटर और सामने के मेडिकल स्टोर पक्ष में कहासुनी शुरू हो गई। मामला अभी शांत होता कि मेडिकल स्टोर संचालक के पक्ष से करीब दर्जन भर लोग वहां पहुंच गए। पैथालाजी के जयदेव सिंह (37) और अभय (25) की पिटाई कर दी। घटना में जयदेव को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भरती कराया गया है। घटना के बाद से हमलावर फरार हैं। घायलों ने कोतवाली में तहरीर दी गई है।