फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ट्रक का टायर फटा, छह बच्चे घायल

ट्रक का टायर फटा, छह बच्चे घायल

Fri, 29 Mar 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
ट्रक का टायर फटा, छह बच्चे घायल
कछवा रोड/दानगंज। मिर्जामुराद और चोलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग स्थान पर हादसे में छह छात्र-छात्राएं घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बच्चों का नजदीक स्थित अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

वाराणसी की ओर से बालू लाद कर ट्रक कछवा रोड बाजार के पास बने अंडरपास के पास पहुंचा था। इसी दौरान ओवरलोड होने के चलते ट्रक का टायर फट गया। जिससे मौके पर मौजूद कक्षा दो की आराध्या, कक्षा नौ की आयुषी, कक्षा आठ का राहुल व अजय और पिंटू व संतोष घायल हो गए। इस दौरान निजी स्कूल का गार्ड अवधेश पांडे और राहुल भी चपेट में आ गए। मिर्जामुराद पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क खराब होने के चलते आए दिन ट्रकों के टायर फट जाते हैं। उधर, चोलापुर थाना क्षेत्र के बलरामगंज स्थित सनबीम स्कूल की बस कटहलगंज के समीप अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में छात्र बाल-बाल बच गए। बस सनबीम चोलापुर स्कूल से छात्रों को लेकर मुनारी चौबेपुर के लिए जा रही थी। हादसे के बाद छात्रों ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed