फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   होली के पांच दिन बाद भी जल रही होलिका

होली के पांच दिन बाद भी जल रही होलिका

Tue, 26 Mar 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
होली के पांच दिन बाद भी जल रही होलिका
वाराणसी। स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ने के बाद भी बनारस के अधिकारियों ने इससे कोई सबक नहीं लिया है। निगम की लापरवाही से होलिका दहन के पांच दिन बीतने के बाद भी राख और गंदगी सड़क के चौराहों और गलियों में पड़ी हुई है। त्योहारों के बाद बनारस की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाती है। स्वच्छता सर्वे के दौरान बनारस की जनता ने फीडबैक सर्वे में इस बात का भी जिक्र किया था और इसमें बनारस को सबसे कम अंक मिले थे।
विज्ञापन

नरिया तिराहा, रवींद्रपुरी, भारत माता मंदिर, जेपी मेहता क्षेत्र की सड़कों पर होलिका की राख अब भी बिखरी पड़ी है। कई जगहों पर तो होलिका की लकड़ियां सुलग रही हैं। इससे हादसे का डर बना हुआ है, वहीं राख उड़ने से राहगीरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। पांच दिनों के बाद कई इलाकों में सफाई कर्मियों ने कूड़े का उठान तो किया लेकिन होलिका की राख को यथावत छोड़ दिया गया है। पांच दिन पहले जिले भर में 22 सौ से ज्यादा जगहों पर होलिका दहन किया गया था। उसके बाद छुट्टी और अधिकारियों की लापरवाही के कारण राख और लकड़ियां सड़कों और चौराहों पर जस की तस पड़ी हैं। रोजाना छह सौ मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है लेकिन होली के बाद से चार हजार मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा शहर की सड़कों और गलियों में पड़ा हुआ है। इसकी सफाई करने में निगम को तीन दिन से अधिक का समय लगेगा। सोमवार से कूड़े का उठान शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed