{"_id":"5b16da7a4f1c1bb26e8b6738","slug":"41528224378-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने के दो आरोपी पकड़े-JAUNPUR","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगने के दो आरोपी पकड़े-JAUNPUR
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। झांसी जेल में बंद मुन्ना बजरंगी के नाम पर डा. रजनीश श्रीवास्तव से दो करोड़ रंगदारी मांगने के आरोपी दो बदमाशों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वाजिदपुर दक्षिणी से पकड़े गए दोनों के पास से लखनऊ एसटीएफ ने आठ लाख 90 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, बिना नंबर की बाइक भी बरामद की।
डा. रजनीश के पास 26 मई को फोन कर बदमाश ने कहा था कि मैं मुन्ना बजरंगी बोल रहा हूं, मुझे जेल से निकलने के लिए दो करोड़ रुपये की जरूरत है। जेल से निकलने के बाद सांसद बन जाऊंगा। रुपये नहीं दिए तो तुम्हारी और तुम्हारी पत्नी की हत्या करवा दूंगा। दहशत के चलते डाक्टर ने 15 लाख रुपये बदमाशों को दे दिए थे। फिर चार जून को लाइन बाजार थाने में इस मामले में केस दर्ज कराया। जांच पड़ताल के बाद लोकेशन वाजिदपुर के पास मिलने पर एसटीएफ और पुलिस ने मंगलवार को बदमाश सुभ्रांशु सिंह और प्रशांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों रामपुर के दमोदरा के रहने वाले हैं। दोनों ने बताया कि साजिश में पट्टी जमालापुर निवासी विनीत सिंह और दमोदरा निवासी सुधांशु सिंह भी शामिल हैं। एसपी सिटी अनिल पांडेय ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।