फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रेमी युगल ने जान दी-CHANDAULI

प्रेमी युगल ने जान दी-CHANDAULI

Mon, 19 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने जान दी-CHANDAULI
निजामाबाद (आजमगढ़)। शादी में अवरोध खड़े होने की आशंका पर प्रेमी युगल ने रविवार की भोर में गोझवा बाग में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि दोनों के घरवाले उनके विवाह के लिए राजी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

निजामाबाद के नेयाऊज पेड़रा गांव निवासी मंटू राम (19) गांव की अंजू राम (18) से प्रेम करता था। दोनों कई बार एक साथ पकड़े गए थे। गांव वालों की मानें तो दो माह पूर्व दोनों एक साथ पकड़े गए थेे। इसका इनके परिवार के लोगों ने पहले तो विरोध किया लेकिन बाद में इनकी शादी कराने पर सहमति जताई थी। ग्रामीणों के मुताबिक इसी बीच इन्हें पता चला कि कुछ लोग उनकी शादी में बाधा डालने का प्रयास करने वाले हैं। इससे परेशान मंटू और अंजू रविवार की भोर में घर से निकल गए। दोनों गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर गोझवा बाग में पहुंचे। दोनों ने नायलान की रस्सी के सहारे आम की डाल पर फांसी लगा कर जान दे दी। सुबह करीब नौ बजे गोझवा गांव का एक व्यक्ति उधर गया तो लाशें देखकर लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। गांव वालों की मदद से इनकी पहचान कर घर सूचना भेजवाई गई। इस बारे में एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed