{"_id":"5c9d29ddbdec2214222a871d","slug":"201553803741-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस की टक्कर से असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस की टक्कर से असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत सुसुवाही में गुरुवार दोपहर स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर सुधीर सिंह उर्फ अजय (42) की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कहा कि स्कूल बसों की रफ्तार बहुत तेज रहती है और मांग के बावजूद स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंचे लंका इंस्पेक्टर ने समझाबुझाकर उन्हें शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चंदौली जिले के लौंडा झांसी गांव के मूल निवासी और लंका स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले सुधीर सिंह हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में शिक्षा शास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। गुरुवार को वह अपने बड़े बेटे की फीस जमा करने रोहनिया स्थित उसके स्कूल गए थे और स्कूटी से लौट रहे थे। सुसुवाही स्थित पंचायत भवन के पास बच्चों को छोड़ कर लौट रही आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की बस ने हेलमेट पहने सुधीर की स्कूटी पर टक्कर मारी। सड़क पर गिरे सुधीर को रौंदते हुए बस आगे निकल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मोबाइल में डायल आखिरी नंबर पर फोन किया तो बीएचयू के प्रबंध शास्त्र संस्थान के प्रो. आलोक राय ने कॉल रिसीव की। इसके बाद परिजनों को हादसे की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
सुधीर सिंह के बड़े भाई संजय सिंह बबलू भारतीय कुश्ती संघ के महामंत्री हैं। बताया जाता है कि वह बांदा गए हुए थे और हादसे की सूचना पाकर शहर के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंची सुधीर की पत्नी अनीता शव देखते ही अचेत हो गईं। परिजनों ने बताया कि सुधीर का बड़ा बेटा प्रखर कक्षा सात और छोटा बेटा आयुष कक्षा तीन का छात्र है। प्रो. आलोक राय ने बताया कि सुधीर की राजनीति में खासी दिलचस्पी थी और सुबह लोकसभा चुनाव को लेकर उनसे लंबी चर्चा हुई थी। सुधीर की हादसे में मौत की जानकारी होने पर उनके साथी शिक्षकों के साथ ही शहर के कई संभ्रांत लोग बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।