फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

Tue, 19 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
कासिमाबाद। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के पाली गांव में स्थित संत रविदास एवं आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़े जाने के मामले में पाली गांव निवास जसवंत कुमार एवं रवि ने संयुक्त रूप से दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि अवनीश राय, बबबू राय, अश्विनी राय एवं कमलेश पांडेय के साथ बहुत सारे लोग आए। हम लोग रविदास जयंती होने के कारण सोमवार की रात में ही प्रतिमा के पास पंडाल तैयार कर रहे थे। यह लोग जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हम लोगों को मारने-पीटने लगे। इस दौरान संत रविदास और आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मारपीट में हम लोगों के साथ कई महिलाएं भी घायल हैं। जबकि दूसरे पक्ष के रमाकांत राय ने तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार की रात साढ़े आठ बजे पुरानी रंजिश में गांव के ही मंजीत राम, जशवंत राम, श्यामसुंदर राम, जितेंद्र राम, रवि सहित 21 महिला-पुरुष और 50 अज्ञात लोग मेरे ईंट भट्ठा पर आए और मुझे ईंट-पत्थर और लाठी-डंडा से मारा पीटा, जिससे मैं बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत को देखते हुए आफिस में रखा एक लाख नकद ले लिए तथा भट्ठा के बगल में तैयार कच्ची को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर पर नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed