{"_id":"5ad647854f1c1b320a8b51aa","slug":"201523992453-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बदमाश पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ बदमाश पकड़े
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय (चंदौली)। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार की रात औद्योगिक क्षेत्र के पटनवा रोड और नील कमल चौक से 25-25 हजार के पांच इनामी समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सभी बदमाश वाहनों की चोरी करते और बेचते हैं। इनके पास से चोरी के दो बोलेरो, दो ट्रक, पिस्टल, चार तमंचा और 12 कारतूस बरामद किए। मंगलवार को एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एसपी के अनुसार पकड़े गए बदमाश रमन तिवारी निवासी कोतवाली थाना क्षेत्र जिला फैजाबाद पर लूट, चोरी, गुंडा एक्ट के 16 मुकदमे, निजाम चौधरी निवासी जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र जिला सिद्धार्थनगर पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। राजीव यादव निवासी थाना क्षेत्र कादीपुर जिला सुल्तानपुर पर दो मुकदमे, केशरी उपाध्याय निवासी थाना नवाबगंज जिला इलाहाबाद पर पांच मुकदमे और शैलेंद्र सिंह निवासी थाना क्षेत्र कादीपुर जिला सुल्तानपुर पर दो मुकदमे दर्ज हैं। ये पांचों 25 हजार के इनामी हैं। इसके अलावा बिहार के भागलपुर जिले के असलम, जाहिद, सुबोध जायसवाल को भी पकड़ा गया है। एसपी ने बताया कि पांचों इनामी बदमाश अमेठी, फैजाबाद, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, देवरिया, जौनपुर आदि जिलों में चार पहिया वाहन चोरी करते और लूटते थे। बाद में नेटवर्क के जरिये भागलपुर जिले के असलम, जाहिद, सुबोध जायसवाल को बेच देते थे। ये तीनों चेचिस और इंजन नंबर बदलकर नए कागजात के माध्यम से वाहन बेचते थे। इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन