फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जौनपुर- किशोरी की कराई जबरन शादी-AZAMGARH

जौनपुर- किशोरी की कराई जबरन शादी-AZAMGARH

Sun, 10 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर- किशोरी की कराई जबरन शादी-AZAMGARH
गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरौनी पश्चिमपट्टी गांव की दलित बस्ती की एक किशोरी की कुछ लोगों ने गौराबादशाहपुर क्षेत्र के भुइली निवासी एक नाबालिग लड़के से जबरन मंदिर में शादी करवा दी। इससे पहले किशोर-किशोरी की पिटाई की गई। घटना बीस नवंबर की है। शादी के बाद घर पहुंची लड़की ने परिवार के लोगों को आपबीती बताई तो वे उसे लेकर थाने पहुंचे। 21 नवंबर को किशोर और किशोरी थाने पहुंचे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस के आला अफसर घटना के संबंध में अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी ने कहा है कि उसके गांव में 20 नवंबर को बारात आई थी। थाना गौराबादशाहपुर के भुइली गांव निवासी एक किशोर शादी समारोह में शामिल होने आया था। पुरानी पहचान होने के नाते वह किशोर से बात कर रही थी। उसी दौरान गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने दोनों को पकड़कर एक कमरे में बंद किया और पिटाई की। इसके बाद केराकत स्थित श्री गोमतेश्वर महादेव मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करवा दी। घर पहुंचकर उसने परिवार के लोगों को जानकारी दी। अगले दिन सुबह किशोरी और किशोर दोनों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद नौ दिसंबर को किशोर-किशोरी ने पुलिस अधीक्षक के यहां कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया। प्रभारी क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र का कहना है कि ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा है तो गंभीर बात है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed