{"_id":"596a693d4f1c1b854e8b4595","slug":"201500145981-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार लूट की खबर0","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 हजार लूट की खबर0
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। स्थानीय तहसील परिसर से महज 100 मीटर की दूरी पर शनिवार को दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से डराकर एक किसान से 25 हजार रुपये लूट लिया। लूट के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के छताईकलां गांव निवासी राजेंद्र सिंह (55) ने ग्रीन कार्ड पर लोन ले रखा है। 25 हजार रुपये वह ग्रीन कार्ड के खाते में जमा करने के लिए बैंक गए थे लेकिन ग्रीन कार्ड का पासबुक ले जाना भूल गए थे। बैंक पहुंचने पर कर्मचारी ने ग्रीनकार्ड का पासबुक लाने को कहा तो वह नहीं दे सके। पता चला कि वह पासबुक घर पर छोड़ आए हैं। पासबुक लेने के लिए वह साइकल से घर जा रहे थे। वह तहसील गेट के निकट पहुंचे थे तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और बाइक से साइकल में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। चाकू दिखा कर धमकाते हुए उनके हाथ की अंगुलियों को मोड़ कर घायल कर दिया। इसके बाद रुपया लूटकर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया जा सका था।