फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दो परिवारों के बीच रिश्ता बिगड़ने पर मारपीट

दो परिवारों के बीच रिश्ता बिगड़ने पर मारपीट

Sat, 01 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
दो परिवारों के बीच रिश्ता बिगड़ने पर मारपीट
जफराबाद। दो परिवारों में रिश्ता बिगड़ने को लेकर जमकर मारपीट हो गई। लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। कारण था शादी के लिए लड़की पसंद करने आए लड़के को लड़की की रिश्तेदारी की चचेरी बहन पसंद आ गई थी। बाद में किसी तरह मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

कस्बे से सटे एक गांव में गुरुवार को दुल्हन पसंद करने लड़के वाले जफराबाद से आए थे। जहां लड़की पसन्द हो गई। लड़के वालों ने अपनी तरफ से रिश्ता तय करने का वादा भी कर दिया था। लेकिन अगुआ दूल्हे के छोटे भाई के लिये पास स्थित लड़की के चाचा के घर, यानी चचेरी बहन, से रिश्ते की बात करने पहुंच गए। बस यहीं बात बिगड़ गई। दूल्हे को चचेरी बहन पंसद आ गई। हालांकि गुरुवार को लड़के वाले बिना कुछ स्पष्ट किए वापस चले गए। बाद में शुक्त्रस्वार को लड़के वालों ने पहले रिश्ते को कैसिंल करते हुए चचेरी बहन से रिश्ता तय होने का संदेश भेजा तो बात बिगड़ गई। लड़की पक्ष के दो परिवारों में जमकर मार हो गई। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों परिवार की महिलाओं में कहासुनी सुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। हालांकि बस्ती के कुछ लोगो ने बीच बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया। जफराबाद पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। न ही किसी ने कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed