फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जिला पंचायत सदस्य सहित चार का चालान

जिला पंचायत सदस्य सहित चार का चालान

Thu, 22 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य सहित चार का चालान
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवड़ी मोड़ के पास गुरुवार को क्षेत्र से गश्त कर वापस लौट रही पुलिस टीम ने दो सांड़ लदे एक पिकप को पकड़ लिया। साथ ही जिला पंचायत सदस्य और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। बाद में सभी को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। कोतवाली के उपनिरीक्षक रितेश द्विवेदी ने बताया कि देवड़ी गांव से हमराहियों के साथ गश्त कर वापस लौट रहे थे। तभी बिहार की ओर से बिना नंबर की पिकप वाहन जाती नजर आई। उसके आगे एक बिना नंबर की बाइक भी जा रही थी। उसे संदिग्ध देख जब पुलिस टीम ने वाहन को रुकने का इशारा किया तो चालक ने पिकप की गति तेज कर दी। इस पर पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वाहन चालक जिला पंचायत सदस्य राम प्रवेश बिंद अपने साथियों के साथ पशु तस्करी में लिप्त है। पुलिस टीम ने पिकप सहित पशु तस्करों को कोतवाली ले आई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विंध्याचल शुक्ल ने बताया कि पकड़े गए चारों पशुतस्करों में जिला पंचायत सदस्य राम प्रवेश बिंद, उमेश बिंद, रामराज बिंद, निवासी मच्छरमारा और लल्लन बिंद निवासी सेंदूरा के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed