फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, चार जख्मी

दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, चार जख्मी

Wed, 29 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, चार जख्मी
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय चट्टी पर मंगलवार की देर रात बलिया से पटना जा रही मारुति कार अनियंत्रित होकर चट्टी पर स्थित गुमटी से टकराते हुए नीम के पेड़ से जा भिड़ी। जिसमें कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया ।
विज्ञापन

कार सवार लोग बलिया से बारात कर वापस पटना लौट रहे थे। जैसे ही वह बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय चट्टी पर पहुंचे ही कि कार अनियंत्रित होकर चट्टी पर स्थित टोला बाज राय निवासी नारायण गुप्ता की गुमटी में टक्कर मारते हुए नीम के पेड़ से जा भीड़ी। जिसमे सवार रेवती थाना क्षेत्र के दलछपरा गांव निवासी संजीव कुमार पांडेय (40), सहतवार थाना क्षेत्र के बरियारपुर गाड्डव निवासी राहुल तिवारी (35), बिहार राज्य के आरा जिला के बडरहा थाना क्षेत्र के बडरहा गांव निवासी राकेश शर्मा (28), पटना जिले के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी मुकेश राम (45) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सामयुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संजीव व मुकेश की स्थिति नाजुुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed