फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीआईजी ने अधिकारियों संग की बैठक --- दुसरी कापी

डीआईजी ने अधिकारियों संग की बैठक --- दुसरी कापी

Thu, 07 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी ने अधिकारियों संग की बैठक --- दुसरी कापी
ज्ञानपुर । मिर्जापुर मंडल के नवागत डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने बुधवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। रमजान के लिए सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेते हुए नमाज आदि के स्थान को लेकर नई परंपरा न डालने का निर्देश दिया। कहा कि मोस्ट वांटेड अपराधियों के लिए पुलिस ने त्रिनेत्र पोर्टल तैयार किया है। गोपीगंज में बड़े चौराहे पर बैरिकेडिंग के चलते होने वाली समस्याओं पर गंभीरता से विचार व अमल करने का भरोसा तो दिया पर समाधान दिवस में पुलिस से जुड़ी समस्याओं का निदान न हो पाने, जाम से जूझते नगर और पशु तस्करी की घटनाओं पर रोक न लग पाने पर वे कुछ खास नहीं बता सके । डीआईजी पीयूष गोयल ने बुधवार को पुलिस लाइन में रमजान और ईद को लेकर जिला पुलिस की तैयारियों की टोह ली। गोपीगंज में बड़े चौराहे पर की गई पुलिस की बैरिकेडिंग से होने वाली समस्याओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। जो जनहित और यातायात हित में होगा, वैसा किया जाएगा। हालांकि नगरों में आए दिन होने लगने वाले जाम की समस्या पर कोई कारगर निदान नहीं सुझा पाए। कहा कि जाम की समस्या अतिरिक्त फोर्स के जरिए सुलझाई जाएगी। वहीं दो पहिया वाहनों मेें प्रेशर हॉर्न लगाकर फर्राटा भरने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की बात कही। अपराध नियंत्रण पर कहा कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए त्रिनेत्र पोर्टल बनाया गया है। इस पर प्रदेशभर के सभी मोस्ट वांटेड अपराधियों का विवरण फीड किया जा रहा है। इससे उनकी धरपकड़ में आसानी होगी। इस दौरान उन्होंने फरियादियों के साथ बदसलूकी करने की बजाय सामंजस्य बैठाकर अपराध पर नियंत्रण पाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed