{"_id":"59b0444b4f1c1bf67f8b46c2","slug":"151504724043-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में अधेड़ की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या-COMPACT","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में अधेड़ की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या-COMPACT
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय (जौनपुर)। सैद गोरारी गांव में मंगलवार की रात घर में सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने रात में ही कुल्हाड़ी समेत खुद थाने में समर्पण कर दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपी व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
सैद गोरारी गांव निवासी अबरार (45) मंगलवार की रात में घर में सो रहा था। गांव निवासी अंसार ने कमरे में घुस कर उसकी कुल्हाड़ी से वार हत्या कर दी। इसके बाद रात में ही उसने कुल्हाड़ी के साथ थाने में समर्पण कर दिया। भोर में पुलिस अबरार के घर पहुंची तो उसका रक्तरंजित शव बिस्तर पर पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अबरार घर में अकेला रहता था। उसकी पहली पत्नी महजबीन की मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी सफिया खातून गांव में उससे अलग रहती है। मृतक के पुत्र साकिब की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंसार और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साकिब ने तहरीर में कहा कि अंसार और उसकी पत्नी शाहजहां ने मिलकर उसके पिता की रात में सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। चर्चा है कि हत्या अवैध संबंधों को लेकर हत्या हुई है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अवधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।