फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विवाहिता ने कमरे के छत की कुंडी के सहारे रस्सी लगाकर दी जान

विवाहिता ने कमरे के छत की कुंडी के सहारे रस्सी लगाकर दी जान

Wed, 07 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने कमरे के छत की कुंडी के सहारे रस्सी लगाकर दी जान
गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर आठ में एक विवाहिता ने कमरे के छत की कुंडी के सहारे रस्सी लगाकर मंगलवार की देर शाम आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता ने पति सहित तीन पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ किशनदेव नगर निवासी गुड्डू यादव टैंपो चलाकर भरण-पोषण करता हैै। टैंपो चलाने के बाद वह जब देर शाम घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा बंद देखकर कई बार आवाज लगाई। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो वह परेशान हो गया। इसी दौरान घर से बाहर कहीं गई हुई चालक की मां भी पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देखकर सब आवाक रह गए। अंदर चालक की पत्नी वंदना यादव (22) का कमरे के छत की कुंडी से रस्सी के सहारे शव लटक रहा था। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता सुदामा यादव ने पति सहित तीन के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति गुड्डू यादव और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed