फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डिप्टी एसपी समेतपांच पर केस-SONBHADRA

डिप्टी एसपी समेतपांच पर केस-SONBHADRA

Sat, 04 May 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी एसपी समेतपांच पर केस-SONBHADRA

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार रात वाराणसी में तैनात डिप्टी एसपी सहित पांच के खिलाफ धोखाधाड़ी सहित आईपीसी की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

राबर्ट्सगंज के आर्य नगर निवासी चंद्रेश कुमार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वाराणसी में डिप्टी एसपी पद पर तैनात शिवकुमार वर्मा ने पद और पहुंच का लाभ उठाते हुए बिजौली में शिव बचन सिंह समाजोत्थान नामक चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया है। इसमें उन्होंने पिता को अध्यक्ष, पत्नी को कोषाध्यक्ष, माता को उपाध्यक्ष बनाकर ट्रस्ट के माध्यम से बिजौली में सोनभद्र डिग्री कालेज चलवाते थे। वर्तमान में कालेज बंद हो गया है। इसके बाद ट्रस्ट के माध्यम से देलही पब्लिक सेकेंडरी नामक स्कूल खोलकर घरवालों के साथ दामाद संतोष वर्मा को पार्टनर बना दिया। अक्तूबर 2016 में सीओ अपने लोगों के साथ आए और स्कूल में पार्टनर बनाने की बातचीत की। कहा कि उसे छह लाख ट्रस्ट के खाते में जमा करना होगा। इसके अलावा विद्यालय के निर्माण कार्य में छह लाख रुपये नगद देने होंगे। इसके बाद पार्टनर बना देंगे। सीओ की बातों में आकर 23 दिसंबर 2016 को उसने ट्रस्ट के खाते में छह लाख रुपये जमा कर दिए। इसके अलावा विभिन्न तिथियों में 5,56,520 रुपये कंप्यूटर सिस्टम, फर्नीचर आदि के लिए दिए। लेकिन उन लोगों ने पार्टनर नहीं बनाया। पुलिस ने बताया कि डिप्टी एसपी एवं पार्टनर देलही पब्लिक सेकेंडरी स्कूल बिजौली के शिवकुमार वर्मा, संतोष वर्मा प्रबंधक देलही पब्लिक सेकेंडरी स्कूल बिजौली, शिवबचन सिंह समाजोत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट बिजौली के अध्यक्ष शिवबचन सिंह, कोषाध्यक्ष रुक्मिणी देवी और उपाध्यक्ष रामसिंगासिनी देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed