फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   क्रिकेट का चैपिंयन बना आईआईटी बीएचयू

क्रिकेट का चैपिंयन बना आईआईटी बीएचयू

Fri, 29 Mar 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट का चैपिंयन बना आईआईटी बीएचयू
वाराणसी। बीएचयू में कर्मचारी वेतन भोगी सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से मालवीय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में आईआईटी बीएचयू की टीम ने चैंपियन का खिताब जीत लिया। बुधवार को हुए फाइनल मुकाबले में आईएमएस बीएचयू की टीम को 39 रन से हराया। मुख्य अतिथि सर सुंदरलाल अस्पताल के उपचिकित्सा अधीक्षक प्रो. जीएन श्रीवास्तव और आईआईटी के कुलसचिव डॉ. एसपी माथुर ने विजेताओं को चैंपियंस ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आईआईटी बीएचयू की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। जवाब में उतरी आईएमएस की पूरी टीम सभी ओवर खेलकर 58 रन ही बना सकी। आईआईटी के गेंदबाज रिषभ तिवारी (तीन विकेट) को मैन आफ द मैच का अवार्ड मिला। सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आईएमएस बीएचयू के विकास यादव को मैन ऑफ द सीरीज मिला। आईआईटी के कप्तान वरिष्ठ सहायक नितिन यादव को विजेता ट्राफी के साथ ही टीम के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed