फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अपाचे सवार बदमाशों का आतंक

अपाचे सवार बदमाशों का आतंक

Thu, 06 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अपाचे सवार बदमाशों का आतंक
मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के मुबारकपुर-मोहम्दाबाद मार्ग पर इन दिनों अपाचे सवार बदमाशों का आतंक है। बदमाश आए दिन इस मार्ग से गुजरने वाले बाइक या साइकिल सवार राहगीरों को रोककर उनसे मोबाइल और नगदी छीन ले रहे। विरोध करने वाले को मारपीटकर घायल कर दे रहे हैं। कई मामलों में ग्रामीण घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन पुलिस बगैर कार्रवाई किए ही उन्हें छोड़ दी। ऐसे में न केवल क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। बल्कि पुलिस की भी किरकिरी हो रही है। घटनाक्रम पर गौर करें तो तीन सितंबर की रात करीब 11 बजे मुबारकपुर के रहने वाले गोल्डन सिंह अपने मित्र को छोड़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में मुबारकपुर थाने के दरियाबाद पुल गांव के पास घात लगाकर तीन बाइक पर सवार नौ बदमाश बैठे हुए थे। बदमाश गोल्डन सिंह की बाइक में साइड मारकर गिरा दिया और तमंचे की मुठिया से सिर पर प्रहार कर उसके पास से तीन हजार रुपये नगद और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इससे पूर्व दो सितंबर की शाम साढ़े सात बजे अतरडीहां गांव निवासी छविलाल यादव अपने घर के पास खड़े थे। तभी एक अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश उधर से गुजरे और झपट्टा मारकर उनकी मोबाइल छीनकर भागने लगे। शोर मचाने पर गांव के लोग घेराबंदी कर इन तीनों को पकड़ लिया। बदमाशों की धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दयिा। पर मुबारकपुर थाने की पुलिस इन बदमाशों के विरुद्ध कोई कार्रवाई करने की बजाय उन्हें छोड़ दी। लोगों के मुताबिक मुबारकपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर इस प्रकार की घटनाएं आए दिन घटित हो रही हैं। प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर मंजय सिंह ने बताया कि लूट के किसी भी मामले में तहरीर नहीं मिली। पकड़े गए तीनों बदमाश नाबालिग थे, इसलिए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस सड़क पर उत्पात मचाने वालों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed