फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मदन अध्यक्ष और जगत नारायन महामंत्री निर्वाचित

मदन अध्यक्ष और जगत नारायन महामंत्री निर्वाचित

Fri, 29 Mar 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
मदन अध्यक्ष और जगत नारायन महामंत्री निर्वाचित
वाराणसी। दी बनारस कमिश्नरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में गुरुवार को मदन कुमार अध्यक्ष और जगत नरायन मिश्र महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी गुलाब सिंह के मुताबिक अध्यक्ष पद पर मदन को 42 मत, विनय कुमार त्रिपाठी को 39 मत और रविशंकर त्रिपाठी को 19 मत मिला। महामंत्री पद पर जगत नरायन मिश्र को 46, अजय श्रीवास्तव को 32 और प्रमोद जायसवाल को 19 मत मिले।
विज्ञापन

उधर, इससे पहने सुबह 10 से तीन बजे तक मतदान में 100 वोट डाले गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री पारसनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह यादव, सांस्कृतिक मंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, पुस्तकालय मंत्री महेंद्र कुमार सिंह, आय व्यय निरीक्षक पद पर श्रीप्रकाश सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा आशुतोष मिश्र, लालचंद चौबे, इंद्रविशाल दीक्षित, कृष्ण चंद मौर्य, जितेंद्र पांडेय, दिवाकर पाठक, नीरज श्रीवास्तव, भोलानाथ तिवारी, रामजी प्रसाद, हरिद्वार सिंह, वीरेंद्र कुुमार सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सदस्यों ने बधाई दी। इस चुनाव में गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली और बनारस के अधिवक्ताओं ने मतदान किया। निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि पहले से जारी विकास कार्य को बढ़ाया जाएगा और अधिवक्ता हित में हरसंभव कार्य किए जाएंगे। वहीं, महामंत्री ने कहा कि वादकारी हित में कम से कम हड़ताल होगी और बार-बेंच के बीच सामंजस्य बनाकर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed