{"_id":"5c6d9c86bdec227376728902","slug":"121550687366-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में प्रधानाचार्य का अपहरण-AZAMGARH","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में प्रधानाचार्य का अपहरण-AZAMGARH
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़ियाहूं । नगर के टीचर्स कालोनी निवासी एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य के अपहरण के मामले में उनके मित्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रधानाचार्य के मोबाइल के आधार पर पुलिस उनकी लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सपही निवासी प्रधानाचार्य डा. सूरज सिंह (40) अपने ही गांव में यूएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। उनकी पत्नी सपना सिंह प्राथमिक विद्यालय रानीपुर मड़ियाहूं में टीचर है। वह अपनी पत्नी के साथ टीचर्स कालोनी मड़ियाहूं में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार को देर शाम अपने दोस्त राजकुमार विश्वकर्मा की दुकान पर आए और कहा कि मैं संजय शर्मा ग्राम बारीगांव नेवादा के साथ बाइक से टीचर्स कालोनी स्थित रूम पर जा रहा हूं। कपड़ा बदलकर आता हूं तब बरात में चलेंगे। एक घंटे बीतने के बाद राजकुमार शर्मा ने फोन लगाया तो उन्होंने कहा कि रूम से निकल लिया हूं। पांच मिनट में दुकान पर पहुंच रहा हूं। काफी देर के बाद भी वे नहीं आए तो उनके मित्र व पत्नी सपना सिंह ने काफी खोजबीन की पर कुछ पता न लगने पर परिजनों की राय पर राजकुमार विश्वकर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। सीओ मड़ियाहूं अवधेश शुक्ल का कहना है कि दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।