{"_id":"5c4219c2bdec224a415db3ad","slug":"121547835842-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मियों को कुचलने की कोशिश-SONBHADRA","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन (सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र के घोरिया गांव के पास बृहस्पतिवार की रात अवैध बोल्डर लदी ट्रैक्टर ट्राली रोकने पर चालक ने बाइक सवार वन कर्मियों को धक्का मारकर कुचलने की कोशिश की। घटना में वन दरोगा और वन रक्षक घायल हो गए, जबकि आरोपी वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक काली चौबे और पांच अज्ञात पर जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। रात करीब साढ़े सात बजे जुगैल वन रेंज के घोरिया गांव के समीप गश्त पर निकले बाइक सवार वन दरोगा अमर सिंह और वन रक्षक अजय सिंह ने बोल्डर लदी ट्रैक्टर ट्राली को रोका। लेकिन चालक भागने लगा। वन कर्मियों ने ओवरटेक कर रुकने का इशारा किया तो चालक ने वन कर्मियों की बाइक को धक्का मार दिया। घटना में दोनों वन कर्मी घायल हो गए। इसके बाद चालक ट्राली खड़ी कर भाग गया। सूचना पर पहुंची जुगैल पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। ओबरा सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया वन दरोगा की तहरीर पर घोरिया गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक काली चौबे और पांच अज्ञात पर जानलेवा हमला, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।