फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   इग्नू दीक्षांत समारोह में 2613 छात्रों को मिलेगी उपाधि

इग्नू दीक्षांत समारोह में 2613 छात्रों को मिलेगी उपाधि

Fri, 29 Mar 2019 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
इग्नू दीक्षांत समारोह में 2613 छात्रों को मिलेगी उपाधि
वाराणसी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली का 32वां दीक्षांत समारोह तीन अप्रैल को मनाया जाएगा। नई दिल्ली के इग्नू परिसर में जहां मुख्य समारोह होगा वहीं बीएचयू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में भी इसी दिन समारोह आयोजित होगा। इस बार 2613 छात्रों को उपाधियां वितरित की जाएंगी और क्षेत्रीय केंद्र के छात्र पवन कुमार गुप्ता को स्वर्ण पदक मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डॉ.एएन त्रिपाठी ने बताया कि सुबह 10 बजे से होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि इंटर यूनिवर्सिटी कन्सोर्टियम फॉर टीचर एजूकेशन के निदेशक प्रो. बिनोद कुमार त्रिपाठी होंगे। बताया कि उपाधि पाने वाले 2613 में स्नातक के 832, परास्नातक 1224, डिप्लोमा के 67 एवं पीजी डिप्लोमा के 490 छात्र हैं। अब तक 181 छात्रों ने दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

पिछले साल क्षेत्रीय केंद्र के दो जेल बंदियों ने पर्यटन डिप्लोमा कार्यक्रम और दो छात्रों ने विभिन्न विषयों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। समारोह में भाग लेने वाले छात्रों को हैंडलूम या खादी का सफेद रंग का कुर्ता/ शर्ट और छात्राओं हेतु सफेद या क्रीम कलर की साड़ी/सलवार कमीज निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed