फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शिवसेन

शिवसेन

Sun, 25 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
शिवसेन
उद्धव ठाकरे के पारिवारिक डॉक्टर का मोबाइल गायब
विज्ञापन

बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मुंबई जाने के लिए शनिवार की शाम एयरपोर्ट पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पारिवारिक डॉ. राहुल कुणाल का आईफोन एक्स परिसर के बाहर, चाय की दुकान से गायब हो गया। डॉ. राहुल आजमगढ़ किसी निजी कार्य से आए थे। आजमगढ़ से बाबतपुर देर शाम पहुंचे एयरपोर्ट के बाहर चाय पीने के लिए एक दुकान पर रुके। चाय, पकौड़ा खाते समय मेज पर मोबाइल रखकर भूल गए। उनके जाने के बाद जब दुकान पर छूटे मोबाइल के बारे में पूछा गया तो किसी एक ने खुद का बताकर मोबाइल ले लिया। उधर एयरपोर्ट के भीतर जाकर जब डॉ. राहुल को अपने मोबाइल की याद आई तो वापस दुकान पर आए। दुकानदार ने बताया कि मोबाइल तो दूसरा कोई लेकर चला गया। इस पर उन्होंने घटना की जानकारी फोन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी और मुंबई के लिए रवाना हो गए। उनके साथ उन्हें छोड़ने आए लोगों ने फूलपुर थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed