फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चीनी मिल में चोरी-AZAMGARH

चीनी मिल में चोरी-AZAMGARH

Mon, 20 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल में चोरी-AZAMGARH
भदोही, औराई। एक दशक से बंद दी काशी सहकारी चीनी मिल के जंग खा रहे कल पुर्जों पर अब चोरों ने निगाह गड़ा दी है। शनिवार की रात चोरों ने मिल में चोरी का प्रयास किया पर वक्त पर गार्डों के पहुंच जाने पर उन्हें भागना पड़ा। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की आधी रात एक दर्जन से अधिक चोर गैस सिलेंडर और कटर के साथ मिल के मेन गेट पर एक अपना ताला जड़कर अंदर घुस गए। मिल के अंदर की सुरक्षा में लगे गनमैन अनिल, डंडा गार्ड संत कुमार, लालजी यादव और चुलबुल कन्नौजिया रात लगभग एक बजे राउंड लेते हुए मिल के मेन गेट पर पहुंचे तो गेट पर दूसरा ताला देखकर अवाक रह गए। हरकत में आए सुरक्षा गार्ड टार्च की रोशनी में सीटी बजाने लगे। गनमैन ने आवाज लगाते हुए फायर भी किया और यूपी-100 पुलिस को सूचना दे दी। सुरक्षा प्रभारी कैलाशपति सिंह को बुला कर ताला तोड़ा गया। तब तक चोर भाग गए थे। गैस सिलेंडर और कटर मौके पर पाया गया। सुरक्षा प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। औराई चीनी मिल के प्रभारी इंचार्ज केपी शुक्ल ने कहा कि कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सुरक्षा के लिए 24 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, इनमें 6 गनमैन है। चीनी मिल बंद होने के बाद सभी कर्मी वीआरएस लेकर चले गए, किंतु टर्नर पद से रिटायर एक कर्मी सुरक्षा प्रभारी बना हुआ है। शनिवार की रात हुई घटना के बारे में सुरक्षा प्रभारी ने पत्रकारों के पूछने पर कोई जानकारी दिया और न उन्हें घटना स्थल दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed