फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पॉश कालोनियों में जलापूर्ति ठप, मचा हाहाकार

पॉश कालोनियों में जलापूर्ति ठप, मचा हाहाकार

Tue, 26 Mar 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
पॉश कालोनियों में जलापूर्ति ठप, मचा हाहाकार
वाराणसी। शहर की पॉश कालोनियों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कमच्छा, बिरदोपुर, सिगरा और महमूरगंज में जहां तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है, वहीं सिद्धगिरी बाग व श्रीनगर कालोनी में 24 घंट से पानी नहीं मिलने से जनता परेशान है। अधिकारियों की मानें तो सिगरा में मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण इन इलाकों में जल संकट गहराया है। विभाग की लापरवाही से आजिज जनता अब सड़क पर उतरने का मन बना रही है। जल संकट दूर होने में अभी 24 घंटे से अधिक का समय लग सकता है।
विज्ञापन

सिद्धगिरी बाग और श्रीनगर कालोनी में रविवार की सुबह से पेयजल आपूर्ति ठप चल रही है। जनता ने जब इसकी शिकायत की तो अधिकारियों ने बताया कि मेन फीडर में लीकेज व खराबी के चलते सप्लाई बाधित है। इसके चलते यहां रहने वाले लोगों के दैनिक कामकाज प्रभावित रहे। बता दें कि गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा सिगरा क्षेत्र में काम किया जा रहा है। इसके चलते पेयजल की मेन लाइन ही क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे जहां हजारों लीटर पानी बर्बाद हुआ, वहीं आम जनता को पेयजल नसीब ही नहीं हुआ। वहीं दूसरी तरफ कमच्छा, बिरदोपुर, सिगरा और महमूरगंज इलाके में पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति प्रभावित है। इस इलाके में रहने वाले लगभग 20 हजार परिवारों में तीन दिनों से जल की आपूर्ति नहीं हो सकी है। इससे आजिज जनता मंगलवार को जलकल महाप्रबंधक का घेराव करने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ लोग पेयजल के लिए परेशान हैं और संबंधित अधिकारी इसका हल निकालने की बजाय गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। अस्सी, भदैनी और शिवाला क्षेत्र के परेशान लोगों ने जब क्षेत्रीय जेई से पानी की समस्या के बारे में बात की तो उनका कहना था कि सप्लाई शुरू होने के बाद सुबह सात से आठ बजे तक एक घंटे साफ पानी आता तो है। उसे ही इस्तेमाल करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्सी, भदैनी और शिवाला क्षेत्र में सप्लाई के पानी में सीवर का पानी आ रहा है। आधे घंटे बाद साफ पानी आना शुरू होता है लेकिन उसमें भी बदबू आती है। पीने के लिए लोग पानी को गर्म करके फिल्टर करते हैं। स्थानीय लोगों ने जलकल के जीएम और क्षेत्रीय विधायक से शिकायत की लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। जबकि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने पिछले साल ही निरीक्षण के दौरान जर्जर सीवर और पेयजल लाइन को बदलने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके समस्या दूर नहीं हुई है।

भदैनी के रहने वाले राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पिछले एक माह से जलकल के द्वारा सप्लाई होने वाला पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। सुबह और शाम सप्लाई शुरू होने पर सीवर युक्त पानी आता है। अजय साहनी ने बताया कि सप्लाई के पानी में गंदगी व सीवर युक्त पानी आ रहा है। पानी उबाल कर प्रयोग में लिया जा रहा है। अस्सी के रहने वाले दीपक तिवारी ने बताया कि जलकल के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। शिवाला के मोहम्मद रजा ने बताया कि समय रहते क्षतिग्रस्त पाइप लाइन नहीं बनीं तो आने वाले समय में कई संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। अस्सी के पूर्व पार्षद गोविंद शर्मा ने बताया कि जलकल के जीएम से लगायत पीएमओ कार्यालय तक पत्र दिए लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed