फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शा दी तिथि से पहले वर-वधू भागे, पुलिस ने कराया शादी

शा दी तिथि से पहले वर-वधू भागे, पुलिस ने कराया शादी

Sun, 25 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
शा दी तिथि से पहले वर-वधू भागे, पुलिस ने कराया शादी
नगरा। शादी तिथि से पूर्व ही भाग रहे वर-वधू को पुलिस ने शनिवार की रात पकड़ कर थाने लाई। जहां पूछताछ करने के बाद रविवार को दोनों के परिजनों को थाने बुलाया और ब्लाक परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में दोनों पक्षों की सहमति से शादी कराई।इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। लोग यह कहते है यदि इस तरह की दृढ़ निश्चय कर ले लड़किया तो दहेज रुपी दानव का अंत होते अधिक समय नहीं लगेगा। रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के बस्तौरा कोटवारी निवासी मुन्नू राजभर ने उभांव थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हल्दीरामपुर निवासी उतिल राजभर के पुत्र से अपनी पुत्री की शादी तय किया था। अप्रैल माह में विवाह के लिए तिथि भी निश्चित हो गई थी। इसी बीच लड़के और लड़की के बीच फोन पर बात होने लगी। शादी की तिथि दूर देख दोनों परिजनों से छुपकर शनिवार को मिलने के लिए निकल पड़े। शनिवार की रात नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर पेट्रोल टंकी के पास गस्त को निकली पुलिस को इन्हें देखकर संदेह हुआ। पुलिस ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की। लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर पुलिस दोनों को थाने लाई और रविवार की सुबह दोनों के परिजनों को थाने में बुलाया गया। दोनों पक्षों की सहमति के बाद ब्लाक परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में हिंदू-रीतिरिवाज से शादी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed