{"_id":"5c7a8ce6bdec2259c53e245d","slug":"1-10-lakh-loot-with-retired-teacher-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में दिनदहाड़े रिटायर्ड शिक्षक से 1.10 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में दिनदहाड़े रिटायर्ड शिक्षक से 1.10 लाख की लूट
Sat, 02 Mar 2019 07:32 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 02 Mar 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में लगातार दूसरे दिन लूट का मामला सामने आया है। इससे यही लगता है कि लूटेरे बेखौफ हो गए है। आजमगढ़ नगर पंचायत मेंहनगर के वार्ड नंबर पांच गांधी नगर में शनिवार की दोपहर बैंक से रुपये निकाल कर साइकिल से जा रहे सेवानिवृत अध्यापक डा. तेज प्रताप तिवारी से बाइक सवार बदमाशों ने 1.10 लाख रुपये लूट लिए।
मेंहनगर कस्बे के वार्ड नंबर आठ जवाहर नगर मुहल्ला निवासी डॉ. तेजप्रताप तिवारी ने शनिवार दोपहर घर के पास स्थित स्टेट बैंक से 1.05 लाख रुपये निकाले। पांच हजार रुपये इनके पास अलग से थे। रुपये बैग में रखने के बाद उन्होंने उसे साइकिल के पीछे कैरियर में दबा दिया और वार्ड नंबर पांच गांधी नगर स्थित पोस्टआफिस के लिए रवाना हो गए।
थोड़ी दूर पहुंचे कि पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों में एक ने साइकिल के कैरियर में दबाकर रखा रुपयों से भरा बैग निकाल लिया और फरार हो गए। शिक्षक के शोर मचाने पर कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सीओ लालगंज और एसओ मेंहनगर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस बैंक के सीसीटीवी का फुटेज खंगाला पर कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन घटना स्थल के पास के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता चला है। सीओ लालगंज अजय कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
आजमगढ़ में शुक्रवार को भी बैंक मित्र रमेश के साथ तमंचे की नोक पर 1.10 लाख की लूट हो गई। पुलिस बैंक मित्र की निशानदेही पर छानबीन कर रही है।