{"_id":"5d7d4d168ebc3e93c202aff0","slug":"crime-varanasi-news-vns4838112129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गिरफ्तार इनामी बदमाश भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में गिरफ्तार इनामी बदमाश भेजा गया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिंहपुर में रिंग रोड पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल 25 हजार के इनामी बदमाश टुनटुन पटेल को शनिवार को जेल भेज दिया गया। वहीं दिव्यांग चाय-पान विक्रेता दिलीप पटेल की हत्या का मुख्य आरोपी झुन्ना पंडित पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर है।
झुन्ना और उसके गिरोह के आठ बदमाशों में से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक लाख के इनामी बदमाश झुन्ना के अलावा रवि पटेल पर 50 हजार और रमेश पटेल, अजीत पटेल, संजय पटेल व दीपू पटेल पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। सभी बदमाशों की तलाश जारी है। वहीं पुलिस की टीमों ने वाराणसी व आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की पर झुन्ना का कोई सुराग नहीं मिला। झुन्ना के इशारे पर जमीन पर कब्जा या इनवेस्टमेंट करने वाले लोगों का डाटा पुलिस जुटा रही है। उन पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
हाईवे से सटे थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों की होगी जांच
वाराणसी। शराब तस्करी में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता के मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी विजय सिंह मीना ने मातहतों को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने नेशनल हाईवे वाले थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की जांच कराने का निर्देश दिया है। दोषी मिलने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
हाईवे से सटे मिर्जामुराद, रोहनिया, लंका और रामनगर थाने व पुलिस चौकी व पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों की जांच कराई जाए। उनके मोबाइल की सीडीआर निकाली जाए। साथ ही लोकेशन देखी जाए। यह पता लगाया जाए कि तस्करी के खेल में कितने लोग शामिल हैं। आईजी ने चंदौली एसपी को भी हाईवे से सटे थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की जांच का निर्देश दिया है।
बच्चा चोर कहकर मारपीट मामले में छह लोग गिरफ्तार
वाराणसी। कैंट थानाअंतर्गत भीमनगर में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति को बच्चा चोर कहते हुए बुरी तरह मारने पीटने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें स्थानीय निवासी सौरभ सोनकर, विजय, रंजीत, कन्हैया, दीपक व उजाला को गिरफ्तार किया गया है।