फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

एसएसपी ने इंस्पेक्टर रामनगर को निलंबित किया

Sat, 14 Sep 2019 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
वाराणसी। रामनगर थाने के दो सिपाहियों की शराब तस्करी में संलिप्तता की कीमत आखिरकार इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ला को चुकानी पड़ी। एसएसपी ने सीओ कोतवाली की रिपोर्ट पर शुक्रवार की देर रात इंस्पेक्टर रामनगर अनूप को निलंबित कर दिया। इंस्पेक्टर अनूप पर आरोप है कि उनके लचर पर्यवेक्षण के कारण उनके थाने के दो सिपाहियों ने शराब तस्करों का साथ देकर पुलिस विभाग की छवि को धूमिल किया। फिलहाल रामनगर थाने में नए थाना प्रभारी की तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के मुगलसराय थाने की पुलिस ने बीती नौ सितंबर की रात शराब तस्करी के आरोप में हरियाणा निवासी दो युवकों और रामनगर थाने के सिपाही वैभव कुमार यादव व सोनू यादव को गिरफ्तार किया था। सिपाही वैभव और सोनू से मिली जानकारी के आधार पर शराब तस्करी के उनके सरगना पुलिस लाइन वाराणसी में तैनात सिपाही अजीत यादव को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण की जांच एसएसपी ने सीओ कोतवाली को सौंपी थी। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सीओ कोतवाली की जांच रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ला प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। इस वजह से उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की विभागीय जांच एएसपी मो. मुश्ताक को सौंपी गई है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर अनूप के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed