{"_id":"5e260c668ebc3e4b172663bd","slug":"crime-temple-varanasi-news-vns50632994","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़िया बाबा की मूर्ति स्थापना का व्यापारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़िया बाबा की मूर्ति स्थापना का व्यापारियों ने किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पांडेयपुर स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार को ब्रह्मलीन खड़िया बाबा की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद हो गया। जबरदस्ती मूर्ति स्थापना कर रहे लोगों का व्यापार मंडल और क्षेत्रीय लोगों ने जमकर विरोध किया। सूचना पर अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ मय फोर्स के साथ पहुंची। मंदिर परिसर में किसी भी नए निर्माण पर रोक का हवाला देकर मूर्ति को एक कमरे में रखवाया गया। इसके बाद तनाव समाप्त हुआ।
खड़िया बाबा की पुण्यतिथि पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया था। इसी दौरान ब्रह्मलीन खड़िया बाबा की विशालकाय मूर्ति को लेकर कुछ लोग पहुंच गए। इसके चलते काफी संख्या में लोग मंदिर पर जुट गए। क्षेत्रीय लोगों के साथ व्यापारियों का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा बहुत पहले खड़िया बाबा की समाधि बनाई गई थी। आज समाधि की जगह पर उनकी मूर्ति लगाने सहित किसी तरह के अन्य निर्माण पर न्यायालय की ओर से रोक है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उस स्थान पर हमेशा अराजक तत्व बैठकर नशा करते हैं । मौके पर थाना प्रभारी कैंट अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि मूर्ति एक कमरे में रखवा दिया गया।