फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime, murder

दोहरे हत्याकांड से पहले दोनों बदमाश रुके थे हुकुलगंज में

Mon, 31 Aug 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime, murder
चौकाघाट स्थित कालीजी मंदिर के समीप हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की हत्या से पहले बाइक सवार दोनों बदमाश हुकुलगंज क्षेत्र में एक आदमी के साथ खड़े होकर कुछ देर तक बातचीत किए थे। पुलिस दोनों बदमाशों के साथ ही उस शख्स की भी तलाश कर रही है। वहीं, वारदात की तफ्तीश में जुटी पुलिस की आठ टीमों ने शनिवार से रविवार रात तक अभिषेक सिंह हनी गिरोह और विवेक सिंह कट्टा से जुड़े 23 लोगों से पूछताछ की। हालांकि वारदात के तीसरे दिन भी पुलिस विवेक कट्टा का सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस के अनुसार, कट्टा हाथ लगे तो उससे पूछताछ कर स्थिति स्पष्ट की जाए।
विज्ञापन

मकबूल आलम रोड निवासी और कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी और एक युवक की हत्या का प्रयास किया गया था। प्रकरण को लेकर कैंट थाने में शार्दूल सिंह और विश्वेश्वर राय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। वारदात की तफ्तीश कर रही वाराणसी, चंदौली और जौनपुर की पुलिस की आठ टीमें अब तक 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी तक शूटर और साजिशकर्ता पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं। इस बीच पुलिस टीमों की दबिश वाराणसी और आसपास के जिलों के साथ ही बिहार के भभुआ और सासाराम तक जारी है। इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। उनके आधार पर पुलिस टीमें तफ्तीश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed