फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crime in Varanasi neurotic man killed Rajgir when he stopped him to fight

वाराणसी में वारदात: सरेराह मारपीट कर रहा था युवक, राजगीर ने रोका तो सिर पर गमले से वार कर मार डाला

Mon, 21 Feb 2022 10:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Feb 2022 10:52 AM IST
सार

वाराणसी के लहरतारा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक विक्षिप्त व्यक्ति के आंतक से हड़कंप मच गया। उसने गमले से वारकर राजगीर मिस्त्री की हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Crime in Varanasi  neurotic man killed Rajgir when he stopped him to fight
सिर पर गमले से वार कर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मंडुवाडीह थानांतर्गत लहरतारा में सोमवार की अलसुबह सिर पर गमले से वार कर राजगीर मिस्त्री की हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बिहार के छपरा का मूल निवासी राधेश्याम पांडेय (48) लहरतारा में किराये पर कमरा लेकर अपनी पत्नी बबिता, दो बेटे और दो बेटियों के साथ रहता था।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह एक युवक लहरतारा क्षेत्र के एक अपार्टमेंट के पास राहगीरों से मारपीट कर रहा था। राधेश्याम ने उसे समझाने गया तो उसने गमले से हमला कर दिया। गमला उसके सिर पर लगा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन

थाने में भी आरोपी ने मचाया हंगामा

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी कल्लू यादव ने बताया कि वह चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत बहादुरपुर का रहने वाला है। वह लहरतारा आया था। राधेश्याम गाली देने लगा तो उसे गुस्सा आ गया और गमले से हमला कर दिया।

थाने में भी आरोपी ने जमकर हंगामा किया। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का मेडिकल मुआयना कराकर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी की हरकत से लग रहा था कि वह मानसिक रूप से बीमार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed