वाराणसी में वारदात: सरेराह मारपीट कर रहा था युवक, राजगीर ने रोका तो सिर पर गमले से वार कर मार डाला
वाराणसी के लहरतारा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक विक्षिप्त व्यक्ति के आंतक से हड़कंप मच गया। उसने गमले से वारकर राजगीर मिस्त्री की हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के मंडुवाडीह थानांतर्गत लहरतारा में सोमवार की अलसुबह सिर पर गमले से वार कर राजगीर मिस्त्री की हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बिहार के छपरा का मूल निवासी राधेश्याम पांडेय (48) लहरतारा में किराये पर कमरा लेकर अपनी पत्नी बबिता, दो बेटे और दो बेटियों के साथ रहता था।
सोमवार की सुबह एक युवक लहरतारा क्षेत्र के एक अपार्टमेंट के पास राहगीरों से मारपीट कर रहा था। राधेश्याम ने उसे समझाने गया तो उसने गमले से हमला कर दिया। गमला उसके सिर पर लगा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
थाने में भी आरोपी ने मचाया हंगामा
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी कल्लू यादव ने बताया कि वह चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत बहादुरपुर का रहने वाला है। वह लहरतारा आया था। राधेश्याम गाली देने लगा तो उसे गुस्सा आ गया और गमले से हमला कर दिया।
थाने में भी आरोपी ने जमकर हंगामा किया। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का मेडिकल मुआयना कराकर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी की हरकत से लग रहा था कि वह मानसिक रूप से बीमार है।