{"_id":"5fc550928ebc3e9b8134a815","slug":"crime-city-news-vns5610090160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा पर पोती स्याही, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा पर पोती स्याही, गिरफ्तार
विज्ञापन
वाराणसी। मैदागिन चौराहे पर सोमवार की सुबह अराजक तत्वों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर स्याही पोतने का मामला सामने आया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्र ोश जताते हुए जिला प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान कालिख पोतने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सोमवार को मैदागिन चौरोहे पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोत दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ता राज जायसवाल की सूचना पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे वहां पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी वरिष्ठ नेताओं और जिला प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर 48 घंटे के अंदर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके उपरांत प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस नेताओं के शिकायत पत्र मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने महानगर अध्यक्ष की तहरीर पर घटना के आरोपी युवक ढेलवरिया निवासी शैलेंद्र यादव को चौकाघाट पानी टंकी से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सीताराम केसरी, फसाहत हुसैन बाबू, हसन मेहंदी कब्बन, विनीत चौबे, किशन यादव, राज क्रांतिकारी, कृष्णा गौड़, कृष्णा तिवारी आदि मौजूद रहे।
बगल में है कोतवाली पुलिस का पिकेट
मैदागिन चौराहे के बगल में ही कोतवाली पुलिस का पिकेट होने के बावजूद भी अराजक तत्वों ने उक्त घटना को अंजाम दिया। पुलिस की मौजूदगी के साथ ही मैदागिन चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि माहौल को खराब करने की कोशिश करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।