फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crime branch raid at red light area in varanasi

वाराणसी : रेड लाइट एरिया में क्राइम ब्रांच ने की छापेमारी, देह व्यापार से एक युवती को कराया मुक्त

Thu, 07 Mar 2019 10:39 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 07 Mar 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Crime branch raid at red light area in varanasi
छापेमारी करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक रेड लाइट एरिया में क्राइम ब्रांच और मंडुवाडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम को छापेमारी करके एक युवती को मुक्त कराया है। साथ ही इस देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


वाराणसी के शिवदासपुर रेड लाइट एरिया स्थित एक घर में बुधवार शाम क्राइम ब्रांच और मंडुवाडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार में जबरन धकेली गई 21 वर्षीय युवती को मुक्त कराया। पुलिस ने घर सील कर तीन महिलाएं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। युवती को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा दिया। 
विज्ञापन


चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र की महिला ने बुधवार को एसएसपी को बताया कि लगभग नौ साल पहले घर के बाहर खेलते समय उसकी 12 वर्षीय बेटी गायब हो गई थी। क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी शिवदासपुर रेड लाइट एरिया में है और उससे देह व्यापार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने सीओ चेतगंज अंकिता सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और मंडुवाडीह एसओ संजय त्रिपाठी की टीम गठित कर युवती को मुक्त कराने के लिए भेजा। बताए गए घर की घेरेबंदी कर पुलिस ने युवती को मुक्त करा लिया। एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed