फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime and top latest news of Varanasi in one click

एक क्लिक में पढ़ें वाराणसी की प्रमुख अपराध की खबरेंः बेटियों का शव पहुंचा घर, सफाईकर्मी ने लगाई फांसी

Wed, 24 Apr 2024 11:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 11:04 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के राजातालाब में बुधवार को उन लड़कियों का शव पहुंचा जिन्होंने गंगा में एक साथ कूदकर अपने इहलीला समाप्त कर ली थी। चितेश्वर नाथ श्मशान पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। दूसरी तरफ, गांव में मातम का माहौल छाया हुआ था। वहीं, सारनाथ थाना क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी में बीती रात एक सफाईकर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आइए जानते हैं अन्य खबरें...

विज्ञापन
crime and top latest news of Varanasi in one click
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनार पुल से गंगा में कूदकर जान देने वाली दो किशोरियों का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को घर पहुंचा। बेटियों का शव देखते ही परिजन समेत बस्ती के लोग फफक पड़े। चितेश्वर नाथ श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। लोगों के मन में यही सवाल रहा कि आखिर क्या वजह रही कि दोनों किशोरियों ने खुदकुशी की। उधर, मालवीय इंटर कॉलेज में सुबह शोक सभा हुई और विद्यालय बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य मुसर्रत इस्लाम ने बताया कि उन्होंने सीसी कैमरे की जांच की। इसमें गरिमा और जानकी सामान्य तरीके से पढ़ाई करती दिख रही हैं। कक्षा दस की कक्ष अध्यापिका रीता मिश्रा ने उन्हें पढ़ाया था और कॉपियां भी चेक की थी। शिक्षक अच्छेलाल ने मंगलवार को दोनों को पढ़ाया था। इस दौरान भी दोनों सामान्य थीं।
विज्ञापन


गरिमा और जानकी ने अपनी सहेलियों से किताब खरीदने के बारे में जानकारी ली थी कि कहां से कौन सी किताब खरीदी जाए। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने भी लड़कियों के घर जाकर संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी दोनों लड़कियों के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो मकानों में चोरी, आभूषण और नकदी ले गए

वाराणसी के अमरा और अवलेशपुर में मंगलवार रात चोरों ने प्रापर्टी डीलर समेत दो लोगों के मकान को निशाना बनाया। पीड़ितों की शिकायत पर बुधवार सुबह पुलिस ने छानबीन की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला गया। अमरा के मैहर नगर निवासी पीड़ित राजेंद्र सिंह प्रॉपर्टी डीलर हैं। 

राजेंद्र के अनुसार भतीजी की शादी में उनका परिवार भदवर स्थित लॉन में गया था। रात एक बजे बेटा अमन घर पहुंचा तो देखा कि सभी कमरे खुले हुए थे और आलमारी टूटी हुई थी। दो लाख नगद, सोने और चांदी के आभूषण के अलावा दो लैपटॉप भी चोर समेट ले गए। डायल-112 पर चोरी की सूचना दी। 

जांच में सामने आया कि चाहरदीवारी फांदकर चोर अंदर दाखिल हुए थे। उधर, बीएचयू आयुर्वेदिक विभाग से सेवानिवृत्त अवलेशपुर निवासी मुरारी पाल के घर में छत के सहारे घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर आभूषण समेत घरेलू सामान चोरी कर लिया। 

मुरारी पाल ने बताया कि चोरों ने पहली और दूसरी मंजिल के अलग-अलग कमरों को खंगाला। रात में बहू उठी तो आहट पाकर शोर मचाई। छत की रेलिंग से साड़ी बांधकर चोर नीचे उतरे।

नगर निगम के सफाई कर्मी ने फंदे पर लटककर दी जान
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी में मंगलवार रात सफाईकर्मी ने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, खुदकुशी की वजह घरेलू विवाद है। सारंगनाथ शिव मंदिर के पास जवाहर नगर निवासी शनि (25) नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर सफाई कर्मी था। 

दो दिन पूर्व पत्नी मुस्कान की परिजन विदाई कराकर ले गए। इससे शनि थोड़ा आहत था। रात को शनि अपने कमरे के अंदर सिलिंग पर लगी पाइप में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। सुबह पिता राजू ने दरवाजा तोड़ा तो शनि फंदे पर लटका था। शव देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

वरुणा नदी में उतराया मिला महिला का शव

वाराणसी के लालपुर-पांडेपुर थाना क्षेत्र के वरुणा नदी में एक महिला का शव उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों से भी पूछताछ की है। चेतगंज थाना क्षेत्र के लहुराबीर निवासी क्रांति देवी (45) का ससुराल जिला अस्पताल पांडेयपुर के सामने मलिन बस्ती में है। पति सरजू के साथ वह रहती थी। 

मंगलवार शाम खाना खाने के बाद पति अपने काम चला गया। लौटा तो क्रांति देवी का कहीं पता नहीं चला। सुबह किसी ने सूचना दी कि नदी किनारे क्रांति का शव उतराया हुआ मिला है। 

पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर किसान की मौत
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के तारापुर पुरवा में बुधवार सुबह निर्माणाधीन मकान की छत से फिसलकर गिरने से किसान की मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। रामजीत विश्वकर्मा (50) खेती करता था। 

सुबह पड़ोसी राजकुमार पटेल के निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए छत पर चढ़ा, कुछ देर बाद ही अचानक पैर फिसला और नीचे जमीन पर आ गिरा। रामजीत को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामजीत को दो पुत्र और एक पुत्री है। चौकी प्रभारी चंदापुर प्रशांत पांडेय समेत पुलिसकर्मियों ने छानबीन की। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 

पिकअप वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार
पिकअप चोरी मामले में जैतपुरा पुलिस ने आरोपी को बघवानाला के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का वाहन भी बरामद हुआ है। जैतपुरा थाना प्रभारी के अनुसार, बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रोहित शुक्ला निवासी सुखदेहरा, भांवरकोल गाजीपुर का रहने वाला है। 12 अप्रैल की रात पहड़िया स्थित आयरन की दुकान के बाहर से पिकअप चोरी की गई थी। 

अधिवक्ता को मारपीट किया घायल
मारपीट के मामले में एक अधिवक्ता ने कैंट थाने में बुधवार को दंपती समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिसलाइन पांडेयपुर क्षेत्र निवासी अधिवक्ता जय प्रकाश गिरी के अनुसार, मंगलवार रात पिंटू उसकी पत्नी, अन्य दो ने पहले 10 हजार रुपये की मांग करते हुए विवाद किया। किसी तरह मामला शांत हुआ। सुबह सभी ने मारपीट घायल कर दिया। 

डंपर की चपेट में आने से महिला घायल

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के सकलपुर बाजार में मंगलवार रात डंपर की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। महिला को बीएचयू स्थित ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायल पूजा गुप्ता (30) पत्नी चंदन गुप्ता मकान से दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान वह वाहन की चपेट में आ गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। 

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य मामलों में आरोपी को जंसा पुलिस ने बुधवार को बरकी नहर पुलिया मिल्कीपुर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अवनीश कुमार सिंह निवासी चित्रसेनपुर का रहने वाला है।

स्कूल के लिए निकला दसवीं का छात्र लापता
वाराणसी केदानूपुर निवासी हाईस्कूल का एक छात्र लापता हो गया। खोजबीन के बाद परिजनों ने बुधवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पिता संजय राजभर के अनुसार 23 अप्रैल की सुबह 6.30 बजे बेटा निखिल राजभर (17) एचसीपी इंटर कॉलेज लोढान शायर माता मंदिर परमानंदपुर गया। मगर, वह गेट से बाहर से ही लौट गया। वह स्कूल के अंदर नहीं गया। पुलिस के अनुसार छात्र की खोजबीन की जा रही है। 

किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के कोईरान चमाव निवासी किशोरी गायब हो गई। परिजनों ने पड़ोस के रहने वाले एक युवक पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि किशोरी पड़ोस के युवक के घर आती जाती थी। युवक के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने गालीगलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

डीएम ने होमगार्ड की पत्नी को दिया 30 लाख का चेक

दुर्घटना के शिकार होमगार्ड स्व. अजय कांत मिश्रा की पत्नी कंचन मिश्रा को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने 30 लाख का चेक दिया। होमगार्ड जिला कमांडेंट राजवीर सिंह की उपस्थिति में एचडीएफसी बैंक ने दुर्घटना बीमा क्लेम के तहत चेक दिया। 

कहा कि आप सब वित्तीय सुरक्षा के उपलब्ध विकल्पों का प्रयोग करे। एचडीएफसी बैंक बड़ा लालपुर शाखा ने नियमावली के तहत सैलेरी अकाउंट सुविधा के तहत दुर्घटना बीमा क्लेम के रूप में मृतक की पत्नी को चेक दिया। बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन ने नियम कानून बताया। साथ ही दुर्घटना में असमय मृत्यु के कारण स्वर्गीय अजय उपाध्याय, स्वर्गीय संजीवन राम को भी 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा पत्नी को दिया गया। 

अंडरपास में जाम में फंसी एंबुलेंस और स्कूली बस
वाराणसी के कछवां रोड बाजार स्थित अंडरपास के नीचे अवैध ऑटो स्टैंड और ठेला पटरी चलते रोजा जाम लग रहा है। बुधवार दोपहर काफी देर तक अंडरपास जाम की चपेट में रहा। एंबुलेंस और स्कूली बस भी फंसी रही। 

बाबतपुर की ओर से प्रयागराज जाते समय और शहर से आने वाले भारी वाहन अंडरपास के नीचे से गुजरते हैं। जिसकी वजह से कपसेठी मार्ग व कछवां बाजार मिर्जापुर मार्ग पर जाम लग गया। सर्विस मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। दोपहर 12 से 2 बजे तक जाम लगा रहा।

मिर्जामुराद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया। व्यापारियों का आरोप है कि अंडरपास के नीचे गलत तरीके से 20 से अधिक ठेला, पटरी दुकानें लगती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed