{"_id":"600ed1cdabe4d3303f098ef3","slug":"cricketer-kuldeep-yadav-in-varanasi-kashi-vishwanath-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: स्पिनर कुलदीप यादव ने लगाई बाबा दरबार में हाजिरी, स्टेडियम में खिलाड़ियों को दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: स्पिनर कुलदीप यादव ने लगाई बाबा दरबार में हाजिरी, स्टेडियम में खिलाड़ियों को दिए टिप्स
Mon, 25 Jan 2021 07:42 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
परिजनों संग काशी पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव सोमवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लिया। कुलदीप अपने पूरे परिवार के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह छह बजे कुलदीप यादव बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंकर विधि विधान से पूजन किए। उनके साथ पिता रामसिंह यादव, मां उषा यादव और रिश्तेदार भी पूजन में शामिल हुए। मंदिर के अर्चकों ने पूजन संपन्न कराया। इसके बाद कुलदीप बनारस डीजल लोकोमोटिव वर्कशाप कैंपस के पास तैयार हो रहे नए स्टेडियम का निरीक्षण करने भी पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद क्रिकेटरों को टिप्स भी दिए। इसके बाद वह सड़क मार्ग से सीधे कानपुर के लिए रवाना हो गए। बता दें कि इसके पूर्व शिखर धवन भी बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन