फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CREDAI New India Summit 2024: Builders from across the country will gather in Kashi, will start from January 7

क्रेडाई न्यू इंडिया समिट 2024: काशी में जुटेंगे देशभर के बिल्डर, इस तारीख से होगा आगाज

Wed, 03 Jan 2024 03:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 03 Jan 2024 03:18 PM IST
सार

पूर्वांचल रियल इस्टेट एसोसिएशन के संरक्षक अनुज डिडवानिया ने बताया कि सात और आठ जनवरी को बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित समिट में देश के बड़े बिल्डरों और हाउसिंग ग्रुप के अलावा देशभर के मोटिवेशनल स्पीकर भी आएंगे। तकरीबन 700 से अधिक बिल्डरों के आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
CREDAI New India Summit 2024: Builders from across the country will gather in Kashi, will start from January 7
क्रेडाई न्यू इंडिया समिट 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काशी में सात जनवरी से शुरू होने वाले क्रेडाई न्यू इंडिया समिट 2024 मेंं देशभर के बिल्डर जुटेंगे। दो दिवसीय इस आयोजन में संयोजित और सुरक्षित आवास निर्माण पर चर्चा की जाएगी। समिट में मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण सहित कई विशेषज्ञ शामिल होंगे।

विज्ञापन

पूर्वांचल रियल इस्टेट एसोसिएशन के संरक्षक अनुज डिडवानिया ने बताया कि सात और आठ जनवरी को बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित समिट में देश के बड़े बिल्डरों और हाउसिंग ग्रुप के अलावा देशभर के मोटिवेशनल स्पीकर भी आएंगे। तकरीबन 700 से अधिक बिल्डरों के आने की उम्मीद है। पहले दिन पांच सत्रों में चर्चा की जाएगी। दूसरे दिन सात सत्रों के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। देर शाम नदेसर स्थित तारांकित होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। उपशास्त्रीय गायिका सोमा घोष और डीजे अकील के कार्यक्रम के साथ डिनर होगा।

विज्ञापन

 

वीडीए उपाध्यक्ष को दिया निमंत्रण

पूर्वांचल रियल इस्टेट एसोसिएशन के पदाधिकारियोंं ने वीडीए के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, सचिव डॉ. सुनील वर्मा, टाउन प्लानर मनोज यादव से मिलकर उन्हें नववर्ष की बधाई दी। साथ ही क्रेडाई न्यू इंडिया समिट कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed