{"_id":"6118dc6c2a179139ff484919","slug":"cowin-portal-open-for-slot-booking-from-tonight-for-covid-vaccination-120-centers-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कल 120 केंद्रों पर लगेगा टीका, आज रात से करा सकेंगे बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कल 120 केंद्रों पर लगेगा टीका, आज रात से करा सकेंगे बुकिंग
Sun, 15 Aug 2021 02:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:50 PM IST
सार
शहरी क्षेत्रों के लोग पोर्टल पर पंजीकरण कराकर कोरोना की पहली डोज लगवा सकते हैं, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं और टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सोमवार को 120 केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए आज यानी रविवार रात 8 बजे से कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट बुक कराया जा सकता है। शहरी क्षेत्रों में जहां ऑनलाइन स्लॉट बुक करने वालों को टीका लगाया जाएगा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बने टीकाकरण केंद्रों पर आन द स्पॉट पंजीकरण कराकर भी लोग टीका लगवा सकेंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के 64 और शहरी क्षेत्र के 56 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने अधिक से अधिक लोगों से टीकाकरण केंद्र पर पहुचकर टीका लगवाने की अपील की है। जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा पर महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
महिलाएं कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपना टीकाकरण करा सकती हैं। महिला स्पेशल टीकाकरण बूथ के लिए भी पोर्टल पर स्लॉट खोले जाएंगे। इसमें पंजीकृत महिला टीका लगवा सकती हैं। जिन लोगों का दूसरा डोज लगवाने का समय हो गया है वे टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन