फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cow boy murder in forest of mirzapur

मिर्जापुर में बंदूक लूटने में चली गोली, एक लूटेरे की मौत

Sun, 10 Dec 2017 09:55 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sun, 10 Dec 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
cow boy murder in forest of mirzapur
फायरिंग - फोटो : demo
यूपी के ‌मिर्जापुर में लूट के ‌इरादे से आए एक लूटेरे की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं अन्य लुटेरों ने एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। मामला जिले के निकरिका गांव का है। 
विज्ञापन


यहां पर बेदऊर मौजा में एक मड़हे पर शनिवार की रात धावा बोलकर एक व्यक्ति को घायल कर लाइसेंसी बंदूक लूटने की कोशिश की गई। इस दौरान गोली चलने से एक हमलावर की मौत हो गई, जबकि उसके अन्य साथी बंदूक लूटकर भाग निकले। मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


चुनार कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्ही गांव निवासी विजय कुमार बिंद मड़िहान थाना क्षेत्र के निकरिका गांव के बेदऊर मौजा में बंटाई पर खेती करता है। शनिवार रात वह चाचा गजराज व चचेरे भाई अजय बिंद के साथ खेत की रखवाली कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय के अनुसार रात लगभग नौ बजे पांच-छह बदमाश आए और उसकी बंदूक छीनने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया।

शोरगुल सुनकर गजराज और अजय भी आए गए। मौका पाकर विजय ने फायरिंग कर दी। इसमें सनोज कुमार (35) निवासी मीरापुर अहरौरा की गोली लगने से मौत हो गई। 

पुल‌िस ने तीन को हिरासत में लिया

cow boy murder in forest of mirzapur
UP Police - फोटो : demo
इसके बाद भी हमलावर उसकी एक नाली बंदूक छीन ले गए। विजय के चाचा ने यूपी 100 को फोन कर बताया कि नक्सली हमला कर बंदूक छीन ले गए। इस पर मड़िहान, अहरौरा, चुनार पुलिस पहुंच गई।

उधर, मृतक सनोज के भाई मनोज कुमार यादव ने तहरीर देकर बताया कि मेरा भाई बेदऊर जंगल में पशु चराने गया था। पुरानी रंजिश के चलते विजय कुमार ने सनोज को बुलवा कर शनिवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी। घटना छिपाने के लिए बंदूक छीनने का झूठा आरोप लगा रहा है।

मौके से एक मोबाइल और जूता भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मनोज की तहरीर पर विजय, गजराज व अजय पर हत्या और साजिश रचने तथा विजय की तहरीर पर पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला, लूट व मारपीट का केस दर्ज कर लिया।

सीओ केपी सिंह का कहना है कि मामला पुरानी रंजिश का है। दोनों के बीच शनिवार की रात मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जबकि दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने इस संबंध में तीन को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed