फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Covishield replaced Covaccine in CHC Cholapur

सीएचसी चोलापुर में कोवैक्सीन की जगह लगा दी कोविशील्ड

Wed, 23 Jun 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Covishield replaced Covaccine in CHC Cholapur
सीएचसी चोलापुर में मंगलवार को टीकाकरण कराने पहुंचे 48 साल के व्यक्ति को कोवैक्सीन की दूसरी डोज की जगह कोविशील्ड लगा दी गई। पीड़ित ने सीएमओ, सीएचसी अधीक्षक से लेकर जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीएचसी चोलापुर में दोनों वैक्सीन लगाई जा रही है। मंगलवार को बड़ा लालपुर स्थित वीडीए कॉलोनी निवासी दिलीप श्रीवास्तव कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंचे। दिलीप ने बताया कि उन्होंने 24 मई को पहली डोल सीएचसी चोलापुर में पर लगवाई थी। दूसरी डोज 21 जून से 5 जुलाई तक लगनी थी। मंगलवार को उन्हें कोवैक्सीन की जगह कोविशील्ड की वैक्सीन लगा दी गई। वैक्सीन लगाने वाली स्टाफ नर्स से आपत्ति जताई और लिखित शिकायत सीएचसी अधीक्षक से की है। मौके पर सीसीटीवी फुटेज भी देखा गया। उनका कहना था कि उनके ठीक पहले जिन लोगों को वैक्सीन लगाई गई वह कोविशील्ड थी और उसी वायल से उन्हें भी वैक्सीन लगाई गई। हद तो तब हो गई जब सीएचसी प्रभारी कार्यालय में शिकायत पत्र रिसीव होने के बाद भी उन्हें 22 जून की डेट में ही कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगने का मैसेज (सर्टिफिकेट) भी आ गया। शाम को दिलीप ने जिलाधिकारी को भी व्हाटसएप के माध्यम से जानकारी दी है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने कोवैक्सीन की जगह कोविशील्ड की डोज लगाने की शिकायत की है। मैं अभी अवकाश पर हूं, बुधवार को सीएचसी पहुंचकर मामले की जांच कराई जाएगी। टीका लगाने वाली नर्स सहित अन्य लोगों से पूछताछ होगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आरबी यादव, अधीक्षक, सीएचसी चोलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed