फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   covid Hospital will be closed now OPD service will start soon

प्रशासन का बड़ा फैसला: अब बंद होंगे कोविड अस्पताल, जल्द शुरू होगी ओपीडी सेवा 

Thu, 21 Jan 2021 03:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 21 Jan 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
covid Hospital will be closed now OPD service will start soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

वाराणसी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिहाज से अब टीकाकरण भी शुरू हो गया है। पहले की तुलना में नए संक्रमित मरीजों की संख्या भी बहुत ही कम हो गई है। मौत का ग्राफ भी तेजी से कम हुआ है। जिले में कोविड अस्पताल बने सरकारी और निजी कई ऐसे अस्पताल हैं, जहां लंबे समय से एक भी मरीज भर्ती नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी के साथ ही निजी कोविड अस्पतालों को बंद कर यहां सामान्य ओपीडी शुरू करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


वाराणसी में पिछले दस दिनों से प्रतिजिन औसतन 50 मरीज से भी कम मिल रहे हैं। यहां तक कि तीन दिन से तो बीस से भी कम संख्या हो गई है। ज्यादातर मरीज होम आईसोलेशन में ही रह रहे हैं। जिले में सरकारी और निजी अस्पताल मिलाकर कुल 15 अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया है। 1518 बेड वाले इस अस्पतालों में अब भी 1476 बेड खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


इनमें से मरीज भी केवल बीएचयू, एपेक्स और मैक्सवेल में ही हैं। कई कोविड अस्पतालों को बंद करने की कवायद चल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अस्पताल ही रहेंगे कोविड अस्पताल
आने वाले दिनों में अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है तो विकल्प के तौर पर दो अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था रहेगी, जिससे कि उन्हें परेशानी न हो। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से दीनदयाल अस्पताल को अभी कोविड अस्पताल के रुप में ही रखने का विचार चल रहा है, बाकी अस्पतालों में धीरे-धीरे ओपीडी शुरू कराई जाएगी। एपेक्स हॉस्पिटल को छोड़कर अन्य निजी अस्पतालों में भी पहले की तरह ओपीडी चलाने का निर्णय लिया जा सकता है। 

कोविड अस्पताल                         बेड           मरीज
बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स    319        23 
दीनदयाल अस्पताल                       203        कोई नहीं
ईएसआई अस्पताल                         80           कोई नहीं
बीएलडब्ल्यू हॉस्पिटल                     85           कोई नहीं 
राजकीय आयुर्वेद कॉलेज                 160           कोई नहीं 
सीएचसी शिवपुर                            28           कोई नहीं 
हेरिटेज मेडिकल कॉलेज                  220          कोई नहीं 
सेंट मैरी अस्पताल                         100           कोई नहीं 
एपेक्स हॉस्पिटल                            80             18
मेडविन हॉस्पिटल                          50            कोई नहीं 
मेरिडियन नर्सिंग होम                       30            कोई नहीं 
सूर्योदय हॉस्पिटल                           40            कोई नहीं 
त्रिमूर्ति हॉस्पिटल                            48            कोई नहीं 
लक्ष्मी हॉस्पिटल                            50             कोई नहीं 
मैक्सवेल अस्पताल                        25              1 

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि कोविड अस्पतालों में अब मरीजों की संख्या कम हो गई है। कई अस्पतालों में धीरे-धीरे सामान्य व्यवस्था बहाल हो रही है, जिससे कि मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। फिलहाल दो या तीन अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया जाएगा, बाकी के बारे में जल्द ही फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed