फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   covid cases are increasing in Varanasi, corona investigation of passengers coming from these two cities

सावधान! फिर डरा रहा कोरोना वायरस: वाराणसी में बढ़ रहे मामले, इन दो शहरों से आने वाले यात्रियों की हो रही जांच

Wed, 05 Apr 2023 02:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 05 Apr 2023 02:46 PM IST
सार

वाराणसी में एक सप्ताह में 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 8 संक्रमितों की उम्र 40 वर्ष से कम है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों में पांच ऐसे हैं, जो हाल ही में नई दिल्ली व नोएडा से लौटे हैं। इसे देखते हुए ही जांच का दायरा बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
covid cases are increasing in Varanasi, corona investigation of passengers coming from these two cities
फिर डरा रहा कोविड 19 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब अस्पतालों के साथ ही कैंट रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। दिल्ली और नोएडा से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

एक सप्ताह के दौरान जिले में 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 8 संक्रमितों की उम्र 40 वर्ष से कम है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों में पांच ऐसे हैं, जो हाल ही में नई दिल्ली व नोएडा से लौटे हैं। इसे देखते हुए ही जांच का दायरा बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Coronavirus News: वाराणसी में दस नए कोरोना केस मिलने से हड़कंप, अब 24 सक्रिय मामले, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

covid cases are increasing in Varanasi, corona investigation of passengers coming from these two cities
कोरोना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट व बस स्टेशन पर निगरानी बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को ज्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। तीनों स्थानों से रोजाना 100 नमूने जुटाए जा रहे हैं। जांच भी हो रही है। जो यात्री आ रहे हैं, उनसे शहर का नाम, बीमारी, जुकाम व खांसी की जानकारी ली जा रही है। अगर कोई संक्रमित मिल रहा तो उसके घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच रही है। पारिवारिक सदस्यों के भी नमूने लिए जा रहे हैं।
कोट::

कोरोना के मामले बढ़े हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भीड़भाड़ में जाने से बचना चाहिए। मास्क का प्रयोग जरूरी है। - डॉ. एसएस कन्नौजिया, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed