{"_id":"62a431a75b0e4e7ae63f8836","slug":"covid-19-31-new-corona-patients-found-in-varanasi-in-last-five-days-it-is-necessary-to-take-coronavirus-protocol","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: बनारस में बीते पांच दिन में मिले कोरोना के 31 नये मरीज, सावधानी बरतना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid-19: बनारस में बीते पांच दिन में मिले कोरोना के 31 नये मरीज, सावधानी बरतना जरूरी
Sat, 11 Jun 2022 11:39 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:39 AM IST
सार
वाराणसी जिले में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को सात नये मरीजों की पहचान की गई है। अब लगातार दिनों में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसका असर ये है कि कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 42 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव बना है। कभी एक दिन में 10-12 तो कभी पांच से दस मरीज मिल रहे हैं। पांच दिनों में जिले में कुल 31 नये मरीज मिले, जिसमें सबसे अधिक संख्या महिला मरीजों की है। ऐसे में अब लापरवाही बरतने के गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। पिछले सप्ताह जहां एक्टिव मरीजों का ग्राफ कम होकर 30 तक पहुंच गया था, लेकिन जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, वह एक बार फिर 40 के पार पहुंचकर 42 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को एक दिन में 12 संक्रमित मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को 3847 सैंपल की रिपोर्ट में सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। होम आईसोलेशन में एक मरीज स्वस्थ हुआ। अब मरीजों की संख्या 42 हो गई है। इस बीच कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
पांच दिन का आंकड़ा
कुल मरीज महिला
- 10 जून 7 3
- 09 जून 12 7
- 08 जून 5 4
- 07 जून 3 2
- 06 जून 4 2